सोनीपत: बिजली कर्मियों का निगम की ठेका प्रथा की गठरी सिर पर रखकर प्रदर्शन

विरोध में कर्मचारियों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन

किया। प्रदर्शनकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली

के कार्यालय तक सिर पर ठेका प्रथा की गठरी सिर रखकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार्यालय

पहुंचकर उन्होंने सहायक अमित को ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि ठेका प्रथा पूरे प्रदेश

के युवाओं के शोषण का कारण बन चुकी है। ठेकेदार मनमर्जी से कर्मचारियों से काम करवाकर

उनका शोषण करते हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। बिजली निगम, सफाई

सेवाओं सहित विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारी लंबे समय से धरने पर बैठे हैं और ठेका

प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा अंग्रेजी शासन की सोच का परिणाम

है, जो आज भी युवाओं को बंधन में रखे हुए है। समान रोजगार और समान वेतन का नारा देने

वाली सरकार के कार्यकाल में ही युवाओं का खुला शोषण हो रहा है। यह नारा केवल कागजों

तक सीमित होकर रह गया है और युवाओं की अपेक्षाओं को आघात पहुंचा रहा है। प्रदर्शन में

हरियाणा कर्मचारी रिटायर्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज, सुरेंद्र, प्रदीप, रामनिवास,

अनिल, सुरेश, कर्मवीर, जोगिंदर, राजवीर, सुरेश, जागेंद्र आदि उपस्थित रहे।