टीम को आशंका है कि इन फर्मों द्वारा करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की जा रही थी। जांच के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अनियमित दस्तावेज और अपंजीकृत सामान बरामद किया है। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम बरामद किए गए सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि सामने आने की उम्मीद है। इसके अलावा पांढुर्णा में कुनाल इंडस्ट्रीज पर भी छापा मारा गया।