गांजा के साथ एक महिला आरोपित गिरफ्तार

मौदहा कोतवाली के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी और महिला उपनिरीक्षक कोमल अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश और लम्बित मुकदमों की विवेचना के सम्बन्ध में अरतरा तिराहे के निकट पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए अरतरा रोड रेलवे क्रासिंग के निकट महिला माया निषाद पुत्री फूलचंद को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से छह किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एक महिला आरोपित को पकड़ते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

————