उन्होंने प्रयागराज के कृषकों से अपील किया है कि खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए देशी गोबर से तैयार खाद्य का प्रयोग करें। जनपद के सभी विकास खण्डों में योगी सरकार द्वारा संचालित की जा रही गोशालाओं में देश खाद उपलब्ध है।
किसान भाइयों से अपील है कि गोशाला में पराली लेकर आए और गोबर से तैयार देशी खाद ले जाए। इस योजना से किसानों को गोबर से तैयार देशी खाद भी मिल जाएगी और गोवंशों के लिए चारा भी उपलब्ध हो जाएगा।
डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि जनपद के बहरिया विकास खण्ड के मदनसराय, मऊआइमा, फूलपुर, सोरांव, होलागढ़, कौड़िहार, श्रृंगवेरपुर, सहसों, प्रतापपुर, हण्डिया, बहादुरपुर, बारा, चाका, उरूवा, मेजा, करछना, कोरांव, शंकरगढ़, कौंधियारा, बारा, सहित सभी गौशाला में गोबर से तैयार प्राकृतिक खाद उपलब्ध है। किसान भाई पराली देकर खाद्य ले जा सकते है।