लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि वाजपेयी जी शिक्षा के क्षेत्र में गहरी आस्था रखते थे। “स्कूल चले हम” जैसे विचारों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का सपना देखा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के माध्यम से उनके सपनों को साकार किया जा रहा है। छात्रों को रोजगारोन्मुखी, नैतिक और संवेदनशील शिक्षा मिल रही है। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, विदेश मंत्री रहते हुए हिंदी में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने जैसे ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए अटल जी को बार-बार नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अटल ली के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण का सजीव प्रसारण भी देखा गया। साथ ही 19 से 24 दिसंबर के बीच विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया।