उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 6 दिसंबर शनिवार को 3:30 पर नगर निगम मंडी के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर निगम के आयुक्त रोहित ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इस वर्कशॉप में व्यापारी भाइयों को बताया जाएगा कि कौन से कैरी बैग्स और अन्य सामग्री वो इस्तेमाल कर सकते हैं। मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महिंद्रू ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे इस वर्कशॉप में पहुंचें और अपनी अपनी समस्या का समाधान पाएं।