सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 2.26 लाख तक पहुंची कीमत

दिल्ली में आज चांदी की कीमत 3,000 रुपये की उछाल के साथ 2,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,13,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,14,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,14,300 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,13,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर चांदी की फिजिकल सप्लाई सीमित बनी हुई है, जबकि निवेश और इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है। सेफ इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के तौर पर चांदी में निवेश बढ़ा है। खासकर, सिल्वर ईटीएफ में लगातार इनफ्लो होता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। अगर बाजार की स्थिति में अचानक कोई बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 70 से 75 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती है।