मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनरल बिपिन सिंह रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए जनरल बिपिन रावत काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा देश के पहले सीडीएस जनरल, बिपिन सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की रक्षा, मातृभूमि के सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। उनका शौर्य और रण कौशल सदैव युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।