अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में आज शनिवार काे संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमाई स्थित लोदी नदी में तीन ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर लोड किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें बसंतपुर थाना के सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, जिले में अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई सतत जारी रहेगी।