संसद सुरक्षा उल्लंघन में आरोपित ललित झा की आरोप मुक्त अर्जी का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान साेमवार काे इस मामले के सभी आरोपित कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 जुलाई को इस मामले के दो आरोपित नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दी थी। हाई कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने दोनों आरोपितों को प्रेस कांफ्रेंस करने और मीडिया को इंटरव्यू नहीं देने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने दोनों आरोपितों को इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट नहीं करने को कहा था। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों आरोपितों को संबंधित थाने में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 15 जुलाई, 2024 को पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा मामले में 186, 353, 153, 452, 201, 34, 120बी और यूएपीए की धारा 13, 16, 18 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने 7 जून, 2024 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद

के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल पहली चार्जशीट करीब 1000 पन्नों की है।

घटना 13 दिसंबर, 2023 की है, जब संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपित चैंबर में कूदे। कुछ ही देर में एक आरोपित ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की। कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया। संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए, जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।