‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। पहले दिन 16 करोड़ और दूसरे दिन 17 करोड़ के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 51.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद यह उनकी और धनुष की तीसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
‘गुस्ताख इश्क’ का बॉक्स ऑफिस
वहीं विजय और फातिमा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। इसे कृति और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ के साथ रिलीज किया गया, जो इस फिल्म के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुस्ताख इश्क’ ने पहले दिन 50 लाख रुपये, दूसरे दिन 45 लाख रुपये और तीसरे दिन 21 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 1.16 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।