हाथरस: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर वृद्ध की मौत

नायब तहसीलदार ने बताया कि सादाबाद कस्बा के बिसावर स्थित मोहल्ला मुकन्दपुर में एक झोपड़ी में सोमवार देर रात उस वक्त आग लग गई जब बनी सिंह (70) सो रहे थे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर बनी सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही झोपड़ी में बंधी 10 बकरियां भी जलकर राख हो गईं। मंगलवार को जांच को पहुंचे जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।