हरिद्वार-लकसर रोड़ पर आया हाथियों का झुंड

गौरतलब है कि हाथी व अन्य वन्य जीव लगातार आबादी का रूख कर रहे हैं। लोग वन विभाग की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। विभाग के प्रयासों के बावजूद भी वन्यजीवों के आने का सिलसिला रूक नहीं पा रहा है। गनीमत यह है कि वन्यजीवों के आने के बावजूद अभी तक कोई बड़ी घटना या जनहानि नहीं हुई है। इसके बावजूद लोगों में दहशत बनी हुई है।