अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर का मंडी पहुंचने पर जिला कबड्डी संघ ने किया भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि जिला मंडी से संबंध रखने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी कुमारी भावना ठाकुर आज जब वर्ल्ड कप से लौटकर अपने गृह ज़िले मंडी पहुंचीं तो जिला मंडी कबड्डी संघ ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति ने स्वागत समारोह को बेहद विशेष बना दिया। मंडी शहर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। भावना ठाकुर ने कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जो सफलता हासिल की है । वह न केवल मंडी जिला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने यह साबित किया है कि जिला व प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

समारोह में यह भी उल्लेख किया गया कि भावना ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों विशेषकर बेटियों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। जिला मंडी कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जिला और प्रदेश की और भी बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी।