हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और घायल महिला को तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा गांव निवासी विसांगी बांकिरा (62) के रूप में हुई है। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में महिला के गले की हड्डी और दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उनकी मौत हो गई।