बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का विरोध, अधिवक्ताओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा, धार्मिक उत्पीड़न एवं मानवाधिकार उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वाले अधिवक्ताओं में दीपक कुमार, नितिन कुमार पांडेय, आनंद तिवारी, नरेंद्र दुबे, रमन, रूद्रेश पांडे, शैलेंद्र पांडे, राजनंदन ठाकुर, राजेंद्र चौधरी, पवित्र नारायण पांडे आदि शामिल हैं।

ज्ञापन पर पलामू जिला अधिवक्ता संघ के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।