उल्लेखनीय है कि आज से 11 माह पूर्व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था।