मंडी के करसोग खंड का कुन्हू बना पहला तंबाकू मुक्त गांव

डॉ.गोपाल चौहान ने ग्राम पंचायत बगैला के प्रधान और गांव के सभी लोगों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कुन्हू गांव के लोगों को, इस गांव को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत करने और सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुन्हू गांव एक आदर्श गांव के रूप में विकसित होगा।