संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में सभी जोन के डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पार्क, चौराहों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में शराब पीकर कुछ लोग आमजन, महिलाओं व राहगीरों के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं। इस पर पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश देकर पूरे शहर में प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों, पार्कों, बाजारों, बस स्टैंड, चौराहों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर गहन चेकिंग की। इसी दौरान 3073 व्यक्तियों की जांच की गई और 1123 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए पाए गए, जिन पर कानूनी कार्रवाई की गई।
जोन-वार कार्रवाई
उत्तरी जोन: 484 चेकिंग, 115 चालान
दक्षिणी जोन: 484 चेकिंग, 223 चालान
पूर्वी जोन: 709 चेकिंग, 330 चालान
पश्चिमी जोन: 732 चेकिंग, 219 चालान
मध्य जोन: 664 चेकिंग, 236 चालान
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना है। सभी जोन में टीमें दिन-रात गश्त और चेकिंग कर ही हैं, ताकि किसी भी नागरिक, खासकर महिलाओं और यात्रियों को असुविधा न हो।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और अव्यवस्था किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर तुरंत और सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस शहर को सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुशासित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।
———