जानकारी अनुसार द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें चालक सहित 4 लोग सवार थे। चालक दुर्घटना के दौरान छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चालक डूंगारखोला निवासी प्रयाग दत्त मिश्रा को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्तियों की शिनाख्त डूंगारखोला निवासी भगवती देवी (उम्र 55 वर्ष ) पत्नी किशन राम ,कुमारी पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम, अमित पुरोहित के रूप में हुई है सभी घायल डूंगरखोला के रहने वाले हैं।