भोपाल में करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास ऑटो चालक का शव बरामद, 24 घंटे से था लापता

जानकारी के अनुसार मृतक हैदर अली (35) पुत्र जमालउद्दीन हाउसिंग बोर्ड करोंद में रहता था। मंगलवार की दोपहर को वह ऑटो से निकला था। रात तक वह घर नहीं लाैटा। परिजनाें के कई बार कॉल करने पर भी उसने फाेन नहीं रिसीव किया था। जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर रात तक तलाश करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तक परिजनाें ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इधर बुधवार की सुबह करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास पुलिस काे शव मिलने की सूचना मिली। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद परिजनों को एक लाश मिलने के बाद शिनाख्त करने के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बॉडी की पहचान हैदर के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस का कहना है कि बॉडी के पास ही नशीले इंजेक्शन मिले हैं। नशे के ओवर डोज के कारण मौत होने का अनुमान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।