मप्र: आज मिलेगी रीवा-इंदौर विमान सेवा की सौगात, उप मुख्यमंत्री शुक्ल और मंत्री विजयवर्गीय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ

इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि क्षेत्रों के नागरिकों को व्यापार, व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में सुविधा भी मिलेगी। रीवा से इंदौर के लिये एटीआर 72 विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित सेवा में वायुयान सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर बाद 1.15 बजे रीवा आयेगा तदुपरांत 1.35 बजे रीवा से इंदौर रवाना होगा।

इंडिगो एयरलाइंस के विमान से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय अपने 40 से अधिक सदस्यीय दल के साथ इंदौर से रीवा आयेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल स्वयं इस विमान से 70 से अधिक यात्रियों के साथ इंदौर रवाना होंगे।