एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा में 31 पुलिसकर्मी किये सम्मानित

साथ ही एसएसपी ने जनपद में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए 31 पुलिस कर्मियों-उपनिरीक्षक धमेंद्र कुमार, दीपक कार्की, दिनेश नगरकोटी, महेंद्र नेगी, जगवीर सिंह, आरक्षी शाहिद अली, संजय कुमार, मनीष शर्मा, राजेंद्र सती, संजय बाबू रस्तोगी, औसाफ अहमद, अनुज शर्मा, देवेंद्र कुमार दीपक भट्ट, दीपा मिराल, नवीन सामंत, अजय त्रिकोटी, सुनील राणा, अरुण राठौर, दिनेश गिरि, गोविंद मेहरा, संजय नेगी, रामचंद्र प्रजापति, बलवंत सिंह, संदीप कुंवर, लक्ष्मी साही, हरीश कार्की, सुरेश चंद, हरगोविंद सिंह, अनिल गिरी तथा राजेंद्र भाट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान एसएसपी ने पर्यटन स्थलों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन, डायवर्जन, पार्किंग और स्टॉपेज प्वाइंट सुनिश्चित किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, ग्राम चौकीदार, होमगार्ड एवं पीआरडी की तैनाती की जाए। विंटर कार्निवाल और सेलिब्रिटी कार्यक्रमों के दौरान डबल बैरिकेडिंग, लेयरवाइज सुरक्षा और सघन भीड़ नियंत्रण व्यवस्था लागू करने, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और खुफिया इकाइयों को अलर्ट मोड में रहकर सभी कार्यक्रम स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी जांच करने, फायर यूनिट को भी तैयार रहने, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भोजन व ठहराव की व्यवस्था व पर्यटकों से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

गोष्ठी में एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।