जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने बताया कि कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आज से शुरू हो रहा रेवा फिल्म फेस्टो 2025 आगामी 14 दिसम्बर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद, हॉलीवुड अभिनेत्री इलीना, फिल्म अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, अभिनेता अर्जुन द्विवेदी, अभिनेत्री विन्ध्या तिवारी, वाइस आर्टिस्ट पारूल भटनागर, मिसेज इंडिया स्नेहल आचार्य, फेमिना मिस इंडिया मान्या सिंह, अभिनेता शांतनु शुक्ला, गायक अविनाश सिंह परिहार तथा हास्य कलाकार रोहित प्यारे अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे।