मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 5, सीकर का 5.5, लूणकरणसर का 5.6, दौसा का 6.1, जालौर का 6.4, करौली का 6.7, सिरोही का 6.8, पाली का 7.3, झुंझुनूं का 7.8, अलवर और पिलानी का 8, भीलवाड़ा का 8.2, श्रीगंगानगर का 8.5, चित्तौडग़ढ़ और बारां का 8.8, अजमेर का 9.2, डबोक का 9.5, जोधपुर का 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। 32 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 15.2 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादलों की आवाजाही होने से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने तथा शीतलहर से राहत जारी रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है।