छिंदवाड़ाः राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आज से

छिन्दवाडा, 01 दिसम्बर । मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालेय शिक्षा विभाग वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आज सोमवार से छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में किया जा रहा है। आगामी 05 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 संभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

जिला क्रीडा अधिकारी प्रताप सिंह इनवाती ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दोपहर 1:00 बजे इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान छिंदवाड़ा में होगा और समापन 05 दिसम्बर को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग, भोपाल संभाग, उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, नर्मदापुरम, सागर, रीवा संभाग, शहडोल, जनजाति विभाग, ग्वालियर आदि 10 संभागों के 160 खिलाड़ी, 30 कोच मैनेजर, 15 स्टेट ऑफिसियल आदि भाग लेंगे।