सीमांत सेवा फाउंडेशन का धारचूला में नेत्र शिविर

ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉक्टर अभिलाष ने बताया कि शिविर में 10 लोगों के आंख में मांस बढ़ना पाया गया। 70 लोगों में मोतियाबिंदु पाया गया। जिसमें 66 मरीजों को सीमांत अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए लाया गया है। इस दौरान फार्मासिस्ट पंकज पंत आयुष्मान को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार, गौरव बोरा व मल्टी टास्किंग देवेंद्र भट्ट राजेंद्र उप्रेती राजेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।