मंडी के चौंतड़ा स्कूल के पांच खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे खो-खो में नेशनल

इसी के साथ अंडर-19 आयु वर्ग में कृतिका चौहान और मीनाक्षी 23 दिसंबर 27 दिसंबर तक जबलपुर मध्य प्रदेश में भाग लेगी जो गत 20 दिसंबर को जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि इस साल अरुण और कृतिका चौहान दोनों का ये दूसरा नेशनल है, जिसमे अरुण ने एथेलेटिक्स में 400 मीटर और कृतिका ने जैवलिन थ्रो में भाग लिया था अब ये दोनों खिलाड़ी खो-खो में नेशनल लेबल पर हिमाचल की टीम का हिस्सा होंगे। इसी के साथ अंजली ठाकुर ओपन खो- खो में और रितिका बबरेल पीछले साल भी खो-खो में नेशनल खेल चुकी है।

इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य वीरेंद्र पॉल, डीपीई संतोष ठाकुर,पीईटी धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह सहित एसएमसी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।