छठी स्टेट पेंचक- सिलाट चैंपियनशिप: प्रदेश में खेल क्रांति से ही होगा चिट्टा मुक्त हिमाचल : नरेंद्र अत्री

वहीं समाज के जिम्मेदार वर्गो को भी आगे आकर युवाओं, खिलाड़ियों , खेल संघों के साथ मिलकर प्रदेश में खेल क्रांति का आगाज करना होगा। नरेंद्र अत्री खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे नशे से दूर रहते हुए , नशे के खिलाफ विभिन्न अभियानों में ध्वजवाहक की भूमिका निभाएं। इस अवसर पर प्रदेश मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र ठाकुर, जूडो एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष अंकुश सूद, मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पारस वैद्य, विशाल ठाकुर, शिमला जिला पेचक सिलाट के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट के महासचिव मोहम्मद जावेद उपाध्यक्ष सुरेंदर शर्मा, बृज चौहान, कांगड़ा जिला के परषोतम ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि ने आज चल रहे मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ष आयु 26 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कियों में सिरमौर की अलीशा अंसारी ने स्वर्ण पदक और बियनका ने रजत पदक जीता । जबिक 24 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर की अलीना अंसारी ने स्वर्ण पदक जीता , वहीं 32 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की रिशिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। प्री टीन (अंडर 12 वर्ष ) 28 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर की देवांशी पाथे ने स्वर्ण पदक जीता। प्री टीन (अंडर 12 वर्ष ) 32 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की हुताशन ने स्वर्ण पदक , 42 किलोग्राम भार वर्ग में सिरमौर की मानवी ने स्वर्ण पदक जीता।