संघ के जिलाध्यक्ष लुदरसन कश्यप ने कहा कि, जनप्रतिनिधियों से मिलकर कई मर्तबा नियुक्त तिथि से सेवा गणना, पुरानी पेंशन और क्रमोन्नति प्रदान करने की मांग रखी जा चुकी है, और आगे भी रणनीति के अनुसार प्रयास जारी है। शासन स्तर पर बात नहीं बनने पर आगे फिर से एक बार उग्र आंदोलन की संभावना बन रही है, जिसके लिये हम सबको एकजुट होकर संघर्ष के लिये तैयार रहना है। बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्ष गणो ने भी अपने विचार रखे। आगे की लड़ाई में एकजुट होकर प्रांतीय रणनीति के अनुसार लड़ने के लिये तैयार रहने की बात कही गई।
इस दौरान फूलदास नागेश, मोहम्मद ताहिर शेख, अमित पाल, मंगल साय मौर्य, श्रीमती बिज्जेश्वरी पोद्दार, श्रीमती जुलेखा शाह, तुलादास मानिकपुरी, बुधराम कश्यप, मनीष ठाकुर, जितेश देशमुख,नीलमणी साहू, रामप्रसाद ठाकुर, कमलेश रामटेके, भुनेश्वर नाग, सतीश लोंहरे, ओमप्रकाश पटेल, अनुपम सरकार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।