तकनीकी कार्यों के कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जोधपुर मण्डल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सोमेसर-जवाली स्टेशनों के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने हेतु लिए गए ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 5 दिसंबर और ट्रेन संख्या 14822 साबरमती जोधपुर एक्सप्रेस साबरमती से 5 और 6 दिसंबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 5 दिसंबर हनुमानगढ़ से अपने निर्धारित समय से और ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 दिसंबर को साबरमती से 3 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 दिसंबर को लूनी-समदड़ी-भीलड़ी-पाटन-महेसाना के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और रास्ते के लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और भीलड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 6 व 8 दिसंबर को फुलेरा तक ही चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। उपरोक्त दोनों रेलसेवाएं जयपुर-फुलेरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।