घर के बाहर कुंडी से लटका मिला अधेड़ का शव

मृतक सुरेद्र पाल स्वर्गीय रामोले अहिरवार के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे सुरेंदर पाल शराब के नशे में घर लौटे थे। सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि, पति सुरेंद्र घर से निर्माणाधीन नई लॉज पर जाने की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार को सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो मुख्य दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा अंदर से न खुलने पर परिजन पीछे के रास्ते से घर से बाहर आए। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि सुरेंद्र पाल अहिरवार घर के बाहर ही कुंडी से लटके हुए थे। घटना देखकर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।