राज्य आन्दोलन में इंद्रमणि बडोनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बडोनी की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे थे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी स्पष्ट सोच एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।