लखनऊ की ओर से कार से परिवार सहित अपने घर श्रावस्ती जा रहे। संतोष कुमार मिश्रा (40) उनकी माँ शांती देवी (65) की इस सड़क हादसे मे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष की पत्नी संतोषी देवी (37) गंभीर घायल हो गई।जिनको इलाज के लिए चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मसौली अमित प्रताप सिंह ने बताया की सीसीटीवी में देखकर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। मृतको के पारिवारिक जनों को सूचित कर दिया गया है। घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शवों को पीएम के लिए जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।