पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ला निवासी मोहित रविदास 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पप्पू रविदास का शव गुरुवार की शाम धुस्सा के जंगल में फंदे से लटका पाया गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार वालों कहना है कि बुधवार की रात घर से वह निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोज बीन कर रहे थे। इस बीच खबर मिली कि उसका शव जंगल में फंदे से लटका हुआ पाया गया है।