सोनीपत: संविधान में प्रत्येक नागरिका को समान अधिकार:बड़ौली

उन्होंने प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मोहन

लाल बड़ौली ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। भारतीय

संविधान ने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। अधिकारों

और कर्तव्यों के संतुलन के कारण ही भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र बना

है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसकी गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती

तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

प्रदेश

अध्यक्ष ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक

गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। यह दिन देश के लोकतांत्रिक सफर का ऐतिहासिक पड़ाव

है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में उतारने और

हरियाणा के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बड़ौली ने स्वतंत्रता सेनानियों

और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और दूरदर्शिता के कारण ही

आज भारत को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने

का आह्वान किया।

उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। हरियाणा

में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा मिली

है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम

उठाए हैं और प्रदेश में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,

विधायक पवन खरखौदा, मार्केट कमेटर गन्नौर के चेयरमेन निशांत छौक्कर, जिला महामंत्री

नीरज कुमार ठरु, तरूण देवीदास, देवेंद्र कौशिक, दिनेश अत्रे, आजाद नेहरा, संजीत सबोली,

मनोज त्यागी, हरिओम शर्मा, किशोर वशिष्ठ, आरती शर्मा, सुनीता, सोनिया मोर, सीमा ग्रोवर,

किरण बाला आदि मौजूद रहे।