कांग्रेस ने राजीव भवन में ध्वज फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस

जगदलपुर, 26 जनवरी । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में व गोलबाजार चौंक गांधी प्रतिमा के समक्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा गोलबाजार चौंक व बस्तर जिला मुख्यालय के राजीव भवन में ध्वज फहराया, जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार झा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं देश की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों,कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा आज हम सब यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए हैं जो हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। 26 जनवरी 1950 का वो दिन जब भारत का संविधान लागू हुआ था तो हम हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। संविधान ने हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया। यह दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे महान नेताओं की दूरदृष्टि की याद दिलाता है। हमें सदा एकता, समानता और राष्ट्र के प्रति सम्मान के मूल्यों का पालन करना सिखाता है ।यह दिवस देश के संघर्ष और गौरव-गाथा का प्रतीक है।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को ठीक इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ। संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और देश की एकता व अखंडता बनाए रखना यह हमारा परम कर्तव्य है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,मनोहर लूनिया, संतोष यादव,हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,कविता साहू,वीरेंद्र परिहार, अम्माजी राव,सेवादल अध्यक्ष सत्यनारायण,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू,सुभाष गुलाटी,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड,वेंकट राव,परमजीत जसवाल,चंद्रभान झाड़ी,मोईन खान,योगेश पाणिग्रही,रविशंकर तिवारी,हरिशंकर,असीम सुता,एस नीला, सलीम अली, नितीश शर्मा, संदीप दास, रंगा राव, कमलेश पाठक, विक्की राव, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, कृपाशंकर राय, ज्योति राव, आदर्श नायक, विजय ध्रुव, मुन्नू तिवारी, राजेश साहू, अयाज खान, मनोज, वैभव नेताम, हेमंत पाण्डेय, अनस अली, कृष्णा उपाध्यय, तरसेम जायसवाल, इन्दर झज्जर, पिंकी आदि मौजूद रहे।