जगदलपुर, 14 जनवरी । मुख्य सचिव विकास शील ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की प्रगति, धान उठाव, कस्टम मिलिंग स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य शासन के खाद्य, मार्कफेड, सहकारिता विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हरिस एस, अतिरिक्त कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।