कोरबा, 24 जनवरी (हि. स.)। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी 26 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। अडानी पाॅवर प्रबंधन द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर लैंको से अधिग्रहित अडानी पाॅवर के पटाढ़ी स्थित पावर प्लांट परिसर में उतरेगा।
लैंको पावर प्लांट के अधिग्रहण के बाद यह गौतम अडानी का कोरबा का दूसरा दौरा होगा। अडानी पावर प्लांट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक उनके आगमन की सूचना प्राप्त हुई है, हालांकि कार्यक्रम के विस्तृत विवरण को लेकर आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।
उद्योग जगत में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाओं को लेकर नई दिशा तय हो सकती है।