खूंटी, 17 जनवरी । खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार और वर्तमान में जिला जनसंपर्क कार्यालय खूंटी में कार्यरत सुरेंद्र सिंह की माता मुद्रिका देवी का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुरहू मुक्तिधाम में किया जाएगा।
मुद्रिका देवी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, कांग्रेस नेता नईमुद्दीन खान, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा के अलावा खूंटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, पत्रकार चंदन कुमार, राहुल मिश्रा, सतीश शर्मा, अजीत जायसवाल, अशोक शर्मा, दुर्गा बड़ाइक , अनिल मिश्रा, चंद्रशेखर चौधरी, प्रेमानंद तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सोनू अंसारी, शाहिद अंसारी, ज्योत्सना शीला डांग, सुनील सोनी सहित कई पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।