खूंटी, 14 जनवरी । मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को तोरपा और कर्रा थाना परिसर में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। भोज में शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया और चूड़ा, दही, गुड और तिलकुट का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर कर्रा के थाना प्रभारी मुकेश हेंब्रम ने कहा कि दही चूड़ा के बहाने हमलोग आज सभी मिलकर साथ बैठे। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम जिन्दगी का अहम हिस्सा है।
वहीं तोरपा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि तोरपा थाना क्षेत्र के लोग पुलिस प्रशासन के प्रति हमेशा से सहयोगी हैं और आने वाले समय में भी सभी मिलकर समाज के लिए काम करेंगे कोई भाईचारगी के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें तोरपा को अपराधमुक्त क्षेत्र बनाना है।
इस अवसर पर ताेेेेरपा थाना में एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल, रोशन खाखा, मुखिया जॉन टोपनो, विनीता नाग, उप प्रमुख संतोष कर, राजू साहू, धर्मेन्द्र कुमार, कलीम खान सहित अन्य मौजूद थे। वहीं कर्रा थाना के भोज में एसआई दीपक कांत, जेएमएम के शेख फिरोज , अनूप होरो, देव-महादेव, बिष्णु प्रसाद सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।