प्रयागराज : सेंट जॉन्स क्लब ने इफको को हराया

प्रयागराज, 28 जनवरी, । सेंट जॉन्स क्लब ने इफको क्लब को 83 रन से हराकर मनीष देब बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।

इफको फूलपुर मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट पर 209 रन (आर्य श्रेष्ठ 56, अनुराज बिंद 52, निकेश कुमार 25, अकोष प्रताप 22, संजय सोनकर 20 नाबाद, प्रदीप यादव 3-37, शिवांग शर्मा 2-32, अरविंद 1-29) बनाए। जवाब में इफको क्लब की टीम 25.1 ओवर में 126 रन (दीपक यादव 63, सतीश कुमार 17, आयुष द्विवेदी 4-34, दिवाकर यादव 2-25, सनी कुमार 1-20, वैभव पांडेय 1-25) पर सिमट गई।

मैच में हितेश श्रीवास्तव व रामचंद्र यादव अम्पायर एवं अनूप कुमार शर्मा स्कोरर रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फूलपुर इफको इकाई प्रमुख पीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर इफको खेल सचिव शैलेश, यूनियन महामंत्री विजय कुमार यादव और इफको टीम के कोच यशवर्धन उचहारिया मौजूद रहे।