214 वाहिनी सीआरपीएफ. मुख्यालय दुगोली मेें वन्दे मातरम का हुआ सामूहिक गायन

बीजापुर, 23 जनवरी । राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 214 वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर दुगोली, बीजापुर में आज शुक्रवार को एक भव्य सामूहिक गान का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के गौरवशाली इतिहास एंव सामूहिक चेतना को समर्पित राष्ट्र व्यापी समारोहों की श्रंखला का हिस्सा है ।

सामूहिक गायन कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट केडी जोशी, 214 बटालियन के अन्य सदस्य एवं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल, बीजापुर के स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केडी जोशी, कमाण्डेन्ट ने अपने सम्बोधन में कहा “वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। यह गीत हमारे सैनिकों की वीरता और देश के नागरिकों में आत्मनिर्भर भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। आज के सामूहिक गायन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दृष्टिगत हुई।