भाेपाल, 24 जनवरी । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज शनिवार काे जयंती है। कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया गांव में हुआ। वे बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। निधन के 36 साल बाद देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ उन्हें िदया गया । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सामाजिक समानता के प्रतीक, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण के साथ ही गरीबों एवं वंचितों के कल्याण हेतु आपका त्याग व समर्पण हम सभी को समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।