भोपाल, 28 जनवरी । वेयर हाउस संचालकों की वर्कशाप आज बुधवार को प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में सुबह 10 बजे से होगी। वर्कशाप को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और विषय-विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि वर्कशाप में वेयर हाउसों की क्षमता का पूर्ण उपयोग और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के संबंध में गहन विचार विमर्श किया जायेगा।