नैनीताल, 03 जनवरी । कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत लागू पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्त तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरने के लिये समर्थ पोर्टल को आगामी 5 जनवरी की शाम 5 बजे तक के लिये खोल दिया है।
विवि के कुलसचिव की ओर से जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों से नियत तिथि से पहले परीक्षा के आवेदन पत्र भरने और फीस जमा करने को कहा है।