रायपुर 25 जनवरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए चयनित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु यह सम्मान प्रदान करेंगी।
छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा जाएगा। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वहीं, इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 9 सीनियर और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईजी से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के जिन 10 पुलिसकर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए चुना गया है उनमें महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम, प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं।