मंडी, 29 जनवरी । जिला मंडी में ड्रैगन बोट जिला मंडी और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चुनाव ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कोच विक्रम बिष्ट की अध्यक्षता में बीडीओ कांफ्रेंस हॉल में हुए। जबकि बतौर रिटर्निंग ऑफिसर वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन के महासचिव लीला प्रकाश एवं ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार की निगरानी में सम्पन्न हुए।
मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र से संबंध रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला परिषद के जिला अध्यक्ष पाल वर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुने गए। इस नियुक्ति पर पाल वर्मा ने ड्रैगन बोट और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार (आईएएस ) का धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश में पारंपरिक खेलों को सुदृढ़ और उनके विस्तार के लिए जिला मंडी एसोसिएशन निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। युवाओं और समाज को जल क्रीड़ा और अन्य पारंपरिक खेलों के साथ जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे ताकि इन महत्वपूर्ण और हमारी संस्कृति से जुड़े खेलों को आगे बढ़ाया जाए। ड्रैगन बोट जिला मंडी और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि पारंपरिक खेल जहां एक ओर युवाओं को नशे जैसी आदतों से दूर रखता है तो वहीं ये खेल हमारे समाज को एक रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण रखते हैं।
चुनाव ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कोच विक्रम बिष्ट ने बताया कि हुकम सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, दीक्षा शर्मा, कुलदीप ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष , संजय ठाकुर जिला महासचिव, वेदप्रकाश, विजय भाटिया, कोमल, गरिमा, योगेश ठाकुर, घनश्याम सोनी को सचिव और रमन शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति दी। महेंद्र, चेतन शर्मा, धवल कीर्ति, सतीश कुमार, विक्रांत बक्शी, विशाल मडोतरा, राहुल गुमरा, पूर्णानंद, दिया और केदारनाथ को जिला एसोसिएशन का सदस्य बनाया गया।उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।