उरई, 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जालाैन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सोमवार को नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद एवं लोक निर्माण विभाग, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राठ रोड, उरई पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए।
अभियान के दौरान सड़क एवं पटरियों पर अस्थायी रूप से किए गए निर्माण, ठेले, गुमटी एवं अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। संबंधित अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।