मीरजापुर पुलिस ने लापता -गुम हुए 10 मोबाइल मालिकाें काे लौटाये

मीरजापुर, 26 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर की अदलहाट पुलिस ने गुम व खोए हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में की गई।

सोमवार को मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने थाना अदलहाट पहुंचकर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक अजय सेठ, महिला आरक्षी प्रियंका, आरक्षी राजकुमार मिश्र एवं प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।